फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital Arrest: 15 दिनों तक बुजुर्ग दंपति को किया 'डिजिटल अरेस्ट', ऐन वक्त पर पुलिस ने 60 लाख की ठगी से बचाया

Thu, 25 Dec 2025 07:46 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

साइबर ठगों ने बुजुर्ग दंपति को 15 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा लेकिन पुलिस की सतर्कता से बड़ा साइबर फ्रॉड होने से टल गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ईडी, सीबीआई या पुलिस कभी भी वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी या पूछताछ नहीं करती है, इसलिए सतर्क रहें।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपति से समझाइश करते पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में साइबर ठगी के एक बड़े मामले में पुलिस की सतर्कता ने बुजुर्ग दंपति को 60 लाख रुपये की भारी ठगी से बचा लिया। साइबर ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस कमिश्नर बताकर बुजुर्ग दंपति को मनी लॉन्ड्रिंग के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी और करीब 15 दिनों तक वीडियो कॉल के जरिए उन्हें डिजिटल अरेस्ट में रखा।

विज्ञापन


ठगों के लगातार डराने-धमकाने से दंपति इस कदर भयभीत हो गए थे कि वे अपनी जीवनभर की जमा पूंजी के रूप में रखी 60 लाख रुपये की एफडी तुड़वाकर ठगों के बताए खाते में ट्रांसफर करने ही वाले थे। इसी दौरान इंदौर क्राइम ब्रांच से मिली गुप्त सूचना पर नीमच पुलिस हरकत में आई।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे और उनकी टीम ने महज 7 मिनट के भीतर विकास नगर स्थित बुजुर्ग दंपति के घर पहुंचकर कार्रवाई की। शुरुआत में दंपति इतने डरे हुए थे कि पुलिस से भी बात करने को तैयार नहीं थे। इसके बाद साइबर सेल की टीम ने करीब 2 घंटे तक काउंसलिंग कर उन्हें विश्वास में लिया और पूरी ठगी की साजिश को समझाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: सतवास में हालात बेकाबू, दंपती ने लगाई खुद को आग, जेसीबी पर भीड़ के पथराव के बाद जान बचाकर भागी टीम

पुलिस ने दंपति को बताया कि कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई प्रक्रिया नहीं होती और न ही सीबीआई, ईडी या पुलिस कभी वीडियो कॉल के जरिए पूछताछ या गिरफ्तारी करती है। इसके बाद दंपति को ठगों के चंगुल से पूरी तरह मुक्त कराया गया।
विज्ञापन


एसपी अंकित जायसवाल ने स्वयं बुजुर्ग दंपति से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और जिले के नागरिकों से अपील की है कि सीबीआई, ईडी या पुलिस कभी भी वीडियो कॉल पर पूछताछ या गिरफ्तारी नहीं करती है। इसलिए किसी भी अनजान कॉल या धमकी से डरकर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें