फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch News: दवाओं के डिब्बों और पाइपों में छिपाकर पंजाब ले जाने वाले थे दो क्विंटल डोडाचूरा, ट्रक किया जब्त

Fri, 29 Aug 2025 08:45 PM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच ने महू-नीमच हाईवे पर ट्रक से 218.710 किलो डोडाचूरा बरामद किया। खेप दवाइयों के डिब्बों व पाइपों में छिपाई गई थी और पंजाब भेजी जानी थी। दो तस्कर गिरफ्तार किए गए। कार्रवाई डीएनसी निखिल कुमार गांधी के नेतृत्व में एनडीपीएस अधिनियम के तहत हुई। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) नीमच ने मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 218.710 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। यह खेप अशोक लीलैंड ट्रक में दवाइयों के डिब्बों और भारी औद्योगिक उपकरणों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही थी।

डीएनसी निखिल कुमार गांधी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 28 अगस्त को मंदसौर जिले के आक्या गांव के पास महू-नीमच हाईवे पर एक ढाबे पर खड़े ट्रक को पकड़ा गया। क्रेन की मदद से औद्योगिक पाइपों को नीचे उतारकर जांच की गई तो 220 पॉलीथीन बैग (प्रत्येक लगभग एक किलो) में पैक डोडाचूरा बरामद हुआ। ये बैग चालाकी से खोखले एल्युमीनियम पाइप और कार्टन बॉक्स में छिपाए गए थे। सीबीएन ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि डोडाचूरा मंदसौर जिले से भरा गया था और इसे पंजाब भेजा जाना था। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें