फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: टी-20 विश्व कप सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी के पास से लाखों रुपये और कागजात बरामद

Tue, 02 Nov 2021 07:48 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर पुलिस ने गोवा से संचालित किए जा रहे टी20 विश्व कप सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर पुलिस ने गोवा के एक ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स पर मौजूदा टी-20 विश्व कप मैचों में सट्टा लगाने का आरोप है।  आरोपी का नाम चंद्रशेखर है। पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर स्वामी के पास से 7.21 लाख रुपये और सट्टेबाजी के खातों से जुड़ी एक डायरी भी जब्त की है। एमआईजी पुलिस थाने के निरीक्षक अजय वर्मा ने कहा, "स्वामी ने हमें बताया कि गोपाल रघुवंशी उर्फ गोपाल इमली फिलहाल गोवा में है जो टी20 विश्व कप ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट चला रहा है।" उसी की सूचना पर दबिश देते हुए चंद्रशेखर को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें