मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नवरात्रि के दौरान राज्य में देवी दुर्गा के सभी मंदिर खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी भक्तों से कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। वहीं मंदिर परिसर में एक समय में 200 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।