फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपंचमी: महाकाल मंदिर में खुले नागचंद्रेश्वर के पट, साल में 24 घंटे के लिए खुलते हैं कपाट

Fri, 13 Aug 2021 12:53 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

नाग पंचमी के मौके पर महाकाल मंदिर के शीर्ष पर स्थित नागचंद्रेश्वर के पट साल में एक बार खोले जाते हैं। इसी परंपरा का पालन करते हुए मध्य रात्रि में नागचंद्रेश्वर के पट खोले गए। कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध है। सभी श्रद्धालु लाइव प्रसारण के माध्यम से नागचंद्रेश्वर के दर्शन का लाभ ले रहे हैं
विज्ञापन
नाग चंद्रेश्वर मंदिर, उज्जैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज हिन्दुओं का पवित्र त्योहार नाग पंचमी मनाई जा रही है। इस मौके पर मंदिरों में विशेष पूजन किया जा रहा है। नागपंचमी के अवसर पर महाकाल मंदिर के शीर्ष पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में भी पूजा की जा रही है। कोरोना को लेकर श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। सभी श्रद्धालु लाइव प्रसारण के माध्यम से नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर रहे हैं।  विश्व प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर मंदिर के शीर्ष पर नागचंद्रेश्वर विराजमान हैं। हर साल केवल नाग पंचमी के दिन 24 घंटे के लिए नागचंद्रेश्वर के पट खोले जाते हैं और विशेष पूजन किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें