फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP vidhansabha: विधानसभा का दूसरा दिन आज, पोषण आहार के मुद्दे पर हंगामे के आसार

Wed, 14 Sep 2022 09:23 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। आज दूसरे दिन जबलपुर अस्पताल अग्निकांड और सतना कृषि उपजमंडी गबन मुद्दे पर चर्चा होगी। आज विधानसभा में पोषण आहर के मुद्दे पर हंगामा होने के आसार है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत मंगलवार को हंगामे के साथ हुई। बुधवार को सदन के दूसरे दिन सदन में जबलपुर के अग्निकांड और सतना कृषि उपमंडी के गबन को लेकर चर्चा होगी।  चार दिन के बाकी सत्र में कांग्रेस ने सरकार को पोषण आहार की सीएजी रिपोर्ट में अनियमित्ता, कारम डैम भ्रष्टाचार मामला, किसानों की आय, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई है। वहीं, सरकार ने भी विपक्ष को जवाब देने की पूरी तैयारी की है। बुधवार को संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा चार अध्यादेश सदन में रखेंगे। इसमें मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) द्वितीय संशोधन अध्यादेश, 2022 समेत अन्य अध्यादेश शामिल है। इसके अलावा वित्ती मंत्री जगदीश देवड़ा आज अनुपूरक बजट सदन में पेश करेंगे।
विज्ञापन

 
शुरुआत हंगामे से
पहले दिन कांग्रेस विधायक कंधे पर लहसुन की बोरियां लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने विधानसभा के गेट पर लहसुन फेंककर खूब हंगामा किया। पूर्व मंत्री सचिन यादव ने आरोप लगाया कि सरकार विधायक खरीद रही है, लेकिन किसान की उपज नहीं। वहीं, सत्ता पक्ष ने सदन के अंदर कमलनाथ की गैरमौजूदगी पर सवाल खड़े किए और कांग्रेस को घेरा। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी सत्ता पक्ष पर असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गैरजरूरी मुद्दों को उठाने का आरोप लगाया।
 
सदन की समयावधि बढ़ाई
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कांग्रेस विधायकों के छोटे सत्र को लेकर कहा कि सत्र के दिनों की संख्या बढ़ाने से जरूरी उसका सुचारू रूप से चलना है। उन्होंने कहा कि सदन की अवधि पांच दिन की है, लेकिन समयावधि को बढ़ाया गया है। सदन शाम साढ़े सात बजे तक चलेगा। विधानसभा के लंच का समय कम कर दिया गया है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को दी बधाई 
मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम ने नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को बधाई दी। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने भी गोविंद सिंह को बधाई दी। सदन में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें