फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Road Accident: तेज रफ्तार कार ने युवती को कुचला, मौके पर मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 14 Nov 2024 12:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

मैहर के सिलौटी गांव में नाली निर्माण का काम चल रहा था, जिसमें दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने 22 साल की युवती को कुचल दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैहर में नाली निर्माण कार्य में मजदूरी कर रही 22 वर्षीय युवती को बेलगाम कार ने रौंद दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, घटना के बाद मजदूरों ने युवती को सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिकी जांच में पुलिस को शासकीय कर्मचारी द्वारा कार चलाए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मैहर के सिलौटी गांव में नाली निर्माण का काम चल रहा था, जिसमें दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही बेलगाम कार ने 22 वर्षीय युवती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से शव को तत्काल सिविल अस्पताल मैहर लाया गया। डॉक्टर द्वारा मौत की पुष्टि होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कार शासकीय शिक्षक चला रहे थे। कहा जा रहा है कि असावधानी और सही तरीके से ड्राइविंग न जानने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें