फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ट्रैक्टर-ट्राली में प्रसूता ने दिया नवजात को जन्म, नहीं पहुंची जजनी एक्सप्रेस, पक्की सड़क का अभाव

Sun, 27 Aug 2023 09:21 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी

सार

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में जनपद पंचायत मेंहदवानी के ग्राम पंचायत डोकरघाट के वन ग्राम खुदरी में अब तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ट्रॉली में महिला का हुआ प्रसव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ बीजेपी सरकार द्वारा गांवों में विकास यात्रा निकाली गई, इसके बाद विकास पर्व मनाया जा रहा है। वहीं, डिंडौरी जिले में जनपद पंचायत मेंहदवानी के ग्राम पंचायत डोकरघाट के वन ग्राम खुदरी के वाशिंदों को पक्की सड़क नसीब नहीं हुआ, जिसके चलते गांव के लोग स्वास्थ्य सुविधा से वंचित रह जाते हैं। ताजा मामला बीते शुक्रवार का है, जब गांव की एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। तब आशा कार्यकर्ता ने गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए जननी एक्सप्रेस वाहन को फोन लगाकर ग्राम खुदरी आने की सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पायलट जननी एक्सप्रेस लेकर खुदरी गांव से लगभग दो किलोमीटर इसी पार तक पहुंच गया। आगे पक्की सड़क मार्ग नहीं होने के कारण जंगल में घाट के ऊपर ही जननी एक्सप्रेस वाहन खड़ा करना पड़ गया। तब ग्रामीणों ने ग्राम खुदरी निवासी दर्द से कराहती गर्भवती महिला विपतिया बाई पति प्यारे लाल को ट्रैक्टर-ट्राली में लिटाकर बमुश्किल घाट चढ़ाकर जननी एक्सप्रेस वाहन के पास तक पहुंचाया। ट्रैक्टर-ट्राली में गर्भवती महिला को अत्यधिक झटके लगने के कारण बीच रास्ते में ही जननी एक्सप्रेस में डिलीवरी हो गई।

गनीमत रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। जननी एक्सप्रेस के पायलट ने जच्चा बच्चा दोनों को लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदवानी में भर्ती कराया जहां जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। ग्राम पंचायत डोकरघाट की सरपंच लमिया बाई ने बताया कि ग्राम बालपुर पहुंच मार्ग से लगभग ढाई किलोमीटर वन ग्राम खुदरी तक पक्की सड़क मार्ग नहीं होने से गांव तक वाहन नहीं पहुंचते हैं। इस कारण भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। खासकर बीमार होने पर आम लोगों को एवं प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना असम्भव हो जाता है। सरपंच सहित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से गांव तक पक्की सड़क बनाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें