फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ISIS मॉड्यूल केस में एनआईए ने की भोपाल-रायसेन में छापेमारी, दो लोगों को हिरासत में लिया

Sun, 31 Jul 2022 03:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) को लेकर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को मध्य प्रदेश के भोपाल और रायसेन में छापेमारी की है। भोपाल में अलग-अलग छापेमारी में दो लोगों को हिरासत में लेकर एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के भोपाल और रायसेन में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को छापेमारी की है। भोपाल में अलग-अलग छापेमारी में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है।

एनआईए की टीम ने भोपाल के गांधी नगर के अब्बास नगर और शहजहांनाबाद में छापेमारी की। यहां से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब्बास नगर से अनस नाम के शख्स को टीम हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार एनआईए को अनस के भाई की तलाश है। मध्य प्रदेश में भोपाल के अलावा रायसेन जिले में भी एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। यहां पर सिलवानी में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर एनआईए टीम पूछताछ कर रही है। एनआईए आईएसआईएस माड्यूल के लिए संपर्क में रहने वाले लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी देश के 6 राज्यों के 13 जिलों में की गई है।

बता दें एनआईए ने देश के अलग-अलग राज्यों में आतंकी गतिविधियों के मामले में 25 जून को अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किए थे। इसके बाद अलग-अलग राज्यों में छापेमारी की जा रही है। इसमें मध्य प्रदेश के अलावा बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश के जिलों में छापेमारी की जा रही है। एनआईए को इनपुट मिला है कि सोशल साइट्स पर लोगों को बरगला कर आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल कराया जा रहा है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें