फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एनजीटी ने भोपाल ग्रीन बेल्ट एरिया की 692 लोकेशनो से अतिक्रमण हटाने दिये निर्देश

Fri, 24 Nov 2023 12:30 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के भोपाल ग्रीन बेल्ट एरिया की 692 लोकेशनो से अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया है। इस पर भोपाल कलेक्टर ने संबंधित विभागों को एनजीटी के निर्देशों का पालन करने के संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए है। 
 
विज्ञापन
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने भोपाल ग्रीन बेल्ट एरिया की 692 लोकेशनो से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए है। इसके संबंध में भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने एनजीटी के निर्देशों का पालन करने के लिए बैठक बुलाई। इसमें संबंधित विभागों को एनजीटी के आदेशों का पालन करने निर्देश दिए है। बैठक में डीएफओ आलोक पाठक, नगर निगम आयुक्त  फ़्रेंक नोबल ए, एडीएम हरेन्द्र नारायण सहित वनविभाग, नगरनिगम, पीडब्ल्यूडी, सीपीए सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कलेक्टर ने संबंधित विभाग नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सीपीए एवं वन विभाग के अधिकारियों से दल बनाकर एनजीटी के निर्देशों का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि एनजीटी द्वारा जारी निर्देश में ग्रीन बेल्ट एरिया में सर्वाधिक अतिक्रमण लोकेशन अयोध्या नगर बायपास रोड पर स्थित है, इसके साथ नीलबड़ से मुगालिया छाप, पटेल नगर बायपास से 11 मील रोड, करोंद बायपास रोड भानपुरा चौराहा से आशाराम बापू चौराहा पर बड़ी संख्या में अतिक्रमण है। कलेक्टर ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को संबंधित विभाग कॉर्डिनेट कर कार्यवाही करें।

कमर्शियल निर्माण में पार्किंग व्यवस्था का करें निरीक्षण
कलेक्टर आशीष सिंह ने नगर निगम को निर्देशित किया है कि पिछले पांच वर्षों में उनके द्वारा कमर्शियल निर्माण की जितनी अनुमति दी गई है एवं भविष्य में दी जानी है। इसमें पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करवायें और यह सुनिश्चित किया जाये कि पार्किंग स्पेस पार्किंग के लिए ही उपयोग हो। साथ ही यह भी देखा जाये कि सभी कमर्शियल निर्माण में पार्किंग प्रोविजन अनिवार्य है इसी के बाद अनुमति दी जाये। उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें