फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नरोत्तम का राहुल पर बड़ा हमला, बोले स्वरा भास्कर, कन्हैया के शामिल होने से भारत तोड़ो यात्रा दिख रही

Thu, 01 Dec 2022 01:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब हम सच्चाई बयान करते हैं तो उसको आप राजनीति कह देते हैं, लेकिन क्या यह वास्तविकता नहीं है। कन्हैया कुमार, स्वरा भास्कर और पाकिस्तान को जिंदाबाद कहने वाले लोग आपकी यात्रा में यह सब टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग, उस मानसिकता के लोग और राष्ट्र के विरोधी लोगों को समर्थन करने वाले लोग हैं।
विज्ञापन
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में दाखिल होने के बाद से बीजेपी लगातार हमलावर है। गुरुवार को राहुल गांधी की यात्रा में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर शामिल हुई। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बयान जारी कर कहा कि राहुल गांधी पर भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े टुकड़े गैंग के शामिल होने पर हमला बोला है। गृहमंत्री ने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि ऋचा चड्ढा का भारतीय सेना के खिलाफ बयान आया है। उन्हें शक्ति स्वरा भास्कर दे रही थी, जो आज आपके साथ यात्रा में शामिल हुई है। मिश्रा ने कहा कि यह वही स्वरा भास्कर हैं, जो सेना के मॉब लिचिंग, हॉरर किलिंग, पाकिस्तान के समर्थन में तारीफ के कसीदे गढ़ती थीं।

मिश्रा ने कहा कि जब हम सच्चाई बयान करते हैं तो उसको आप राजनीति कह देते हैं, लेकिन क्या यह वास्तविकता नहीं है। कन्हैया कुमार, स्वरा भास्कर और पाकिस्तान को जिंदाबाद कहने वाली बच्ची आपकी यात्रा में यह सब टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग, उस मानसिकता के लोग और राष्ट्र के विरोधी लोगों को समर्थन करने वाले लोग हैं। यह सब आपकी यात्रा में शामिल हैं। यह यात्रा भारत जोड़ो की जगह भारत तोड़ो को समर्थन करती यात्रा नहीं दिख रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें