फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEWS: IAS नियाज मोदी सरकार को लेकर बोले- देश को आगे ले जाने के लिए दो दशकों तक सत्ता में बने रहने की जरूरत

Sun, 07 Aug 2022 08:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले IAS अधिकारी नियाज खान ने नरेंद्र मोदी सरकार को लेकर बड़ी बात कही है। खान ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए मौजूदा सरकार के दो दशकों तक सत्ता में बने रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
IAS नियाज खान - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IAS अधिकारी नियाज खान ने नरेंद्र मोदी सरकार को लेकर बड़ी बात कही है। खान ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए मौजूदा सरकार के दो दशकों तक सत्ता में बने रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश आईएएस नियाज खान ने रविवार को ट्वीट किया कि देश में एक पार्टी की सरकार को स्थिरता के लिए समय की जरूरत है। अगर विभाजित बहुमत सत्ता में आता है तो हर कोई तंत्र को अपनी दिशा में खींच लेगा, जिससे संरचना सेकंडों में ढह जाएगी। इसलिए देश को आगे ले जाने के लिए हमें दो दशकों तक मौजूदा सरकार के बने रहने की जरूरत है।
 
बता दें आईएएस नियाज खान मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में उपसचिव हैं। वे कई किताबें लिख चुके हैं। फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर ट्वीट करने पर भी नियाज खान चर्चा में आए थे। उन्होंने फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का नाम लिए बिना कहा था कि मुसलमान कीड़े नहीं है, निर्माता को उनके नरसंहार पर भी फिल्म बनाना चाहिए। वहीं, उन्होंने आश्रम वेब सीरिज के डायरेक्टर की टीम पर उनकी कहानी चुराने का भी आरोप लगाया था। यह मामला अभी कोर्ट में है।
विज्ञापन

 
नियाज खान अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा उपन्यास लिख चुके हैं। वे कुरान पर भी रिसर्च कर रहे हैं। नियाज का कहना है कि वे सभी धर्मों में आस्था रखते हैं और वे शाकाहारी हैं। वे हिंदू धर्म के वेदों का भी अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें