फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज सरकार की पहल, पहली से आठवीं तक के शिक्षकों को टैबलेट के लिए मिलेंगे 10-10 हजार

Thu, 20 Oct 2022 07:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश सरकार पहली से आठवीं तक के शिक्षकों को टैबलेट के लिए 10-10 हजार रुपये देने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में ऐसे टीचरोंं की संख्या एक लाख 72 हजार 956 है।
 
विज्ञापन
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सरकारी स्कूल के सभी टीचर्स को भी अब नेट फ्रेंडली बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पहली से आठवीं तक के शिक्षकों के खाते में 10-10 हजार रुपये डालेंगे। इस राशि से शिक्षक टैबलेट खरीद सकेंगे। इससे सरकार पर 173 करोड़ रुपये का भार आएगा। इन शिक्षकों के  टैबलेट इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट से 4 साल तक कनेक्ट रहेंगे। टैबलेट का उपयोग पढ़ाई के साथ-साथ सूचनाएं और स्कूल से संबंधित कार्यक्रमों के बारे में पहुंचाने के लिए किया जाएगा। इसे ऑनलाइन टीचिंग से भी जोड़ा जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा सत्र में ही राशि शिक्षकों के खातें ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसमें शिक्षक को अपनी तरफ से राशि मिलाकर महंगा टैबलेट लेने की छूट होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें