फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: देश में पहली बार लोगों ने एप के जरिए वोटिंग कर चुनी बेस्ट झांकी, कलेक्टर के नवाचार की हुई जमकर तारीफ

Thu, 26 Jan 2023 06:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में जिला कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवाचार किया। कलेक्टर ने एप के जरिए वोटिंग करवाकर बेस्ट झांकी चुनी। कलेक्टर के इस पहल की लोगों ने खूब तारीफ की।
विज्ञापन
बेस्ट झांकी चुनने वाला एप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी के फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मौके पर कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने ध्वजारोहण किया और डीआईजी सुनील जैन के साथ परेड की सलामी ली। लेकिन इन सब में आकर्षण का केंद्र रहा परेड स्थल पर जगह-जगह रखा क्यूआर कोड, जिससे लोगों ने स्कैन कर ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड और झांकी आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन वोटिंग करके विजेता चुना।

विज्ञापन


हालांकि, इसका श्रेय कलेक्टर अवि प्रसाद को जाता है। क्योंकि कलेक्टर अवि प्रसाद ने इसका नवाचार करते हुए इस एप का को बनवाया है, जिसका उद्देश्य लोगों को गणतंत्र दिवस के प्रति जागरूक और जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाना था। गणतंत्र दिवस के बाद इस एप का उपयोग लोगों द्वारा किसी भी विषय में सुझाव लेने के लिए भविष्य में किया जाएगा। पूरे मामले पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने कहा कि कटनी जिले ने इस एप का सफल नवाचार किया है। इसका मुख्य उद्देश्य जनता को गणतंत्र दिवस समारोह से जोड़ना रहा है और जनता आज दो हजार से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल में पहुंची।

विज्ञापन


लोगों ने पूरा कार्यक्रम देखा और सभी ने उस एप के माध्यम से अपना वोट भी किया। जिसके माध्यम से परेड, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम में वोट करके प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान दिया। इस एप के सफल आयोजन को लेकर कटनी कलेक्टर और डीआईजी दोनों ने जनता को बधाई दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें