फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022 में वेस्ट जोन डिस्ट्रिक्ट में भोपाल पहले, इंदौर तीसरे स्थान पर

Thu, 22 Sep 2022 08:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ग्रामीण क्षेत्रों के स्वच्छता के 2022 सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश समेत भोपाल के गावों ने बाजी मारी है। गुरुवार को घोषित परिणाम में वेस्ट जोन श्रेणी में मध्य प्रदेश पहला और वेस्ट जोन डिस्ट्रिक्ट में भोपाल को पहला स्थान मिला। देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब हासिल करने वाले इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र सफाई में पिछड़ गए है। जिसके चलते इंदौर को तीसरे स्थान मिला है।

विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022 के परिणाम गुरुवार को जारी हुए। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में टॉप परफॉर्मिंग स्टेट वेस्ट जोन में मध्य प्रदेश को पहला स्थान मिला है। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के ओवरऑल टॉप डिस्ट्रिक्ट वेस्ट जोन में भोपाल को प्रथम और इंदौर को तृतीय स्थान मिला है। सुजलाम 1.0 कैम्पेन में मध्य प्रदेश को पहला और सुजलाम 2.0 कैम्पेन में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।  

भोपाल जिले के अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण के लिए भोपाल जिला पंचायत ने अपने स्तर पर अलग तैयारियां की थी। ग्रामीण क्षेत्रों से स्वच्छता के रूप में वसूल किए गए। इस टैक्स की राशि गांवों की स्वच्छता में लगाई जाएगी। इसके अलावा स्वच्छता मिश्र ओडीएफ की जागरूकता के लिए सास-बहू की दौड़ प्रतिस्पर्धा में गांवों में गीले, सूखे और हरित कचरे की कंपोस्ट यूनिट की स्थापना की गई। साथ ही गोबर गैस प्लांट लगाए गए। सफाई के डक्ट और कूड़ादान की व्यवस्था की गई। साफ-सफाई की व्यवस्था मॉनीटरिंग बेहतर की गई।

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि सफाई व्यवस्था में ग्रामीणों का सहयोग मिला। स्वच्छता के लिए नवाचार करने का फादया मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें