फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महिला टीचर के सुसाइड के एक दिन बाद पति ने भी तालाब में कूदकर की आत्महत्या

Sat, 16 Jul 2022 02:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में फांसी लगाकर सुसाइड करने वाली महिला शिक्षिका इंदू के पति ने भी शनिवार को तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली। वह पत्नी की मौत के बाद से तनाव में था।
विज्ञापन
सुसाइड के पहले महिला ने हाथ में नोट लिखा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में फांसी लगाकर सुसाइड करने वाली महिला शिक्षिका इंदू के पति ने भी शनिवार को तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली। वह पत्नी की मौत के बाद से तनाव में था।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश के भोपाल में फांसी लगाकर सुसाइड करने वाली महिला शिक्षिका इंदू के बाद अगले दिन उसके पति सुभाष साहू ने भी आत्महत्या कर ली। सुभाष ने शनिवार को तालाब में कूद कर अपनी जान दे दी। वह पत्नी के मौत के बाद से तनाव में था। बता दें महिला ने सुसाइड से पहले पति की फोटो पर लिखा था कि वह बेवफा नहीं है। और हाथेली पर लिखा था कि सॉरी मम्मी, पापा, भैया में अपनी मर्जी से जान दे रही हूं। मेरा मंगल मेरी जान ले गया। इंदू के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि सुभाष इंदू के चरित्र पर शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
 
मृतक महिला इंदू साहू रायसेन जिले की रहने वाली थी। करीब तीन साल पहले उसकी शादी भोपाल के छोला के रहने वाले सुभाष साहू से हुई थी। इंदू सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक के पद पर काम करती थी, जबकि उसका पति संगीत टीचर है। गुरुवार सुबह महिला के ससुराल वालों ने पुलिस को महिला के सुसाइड करने की जानकारी दी थी। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही ससुराल वालों ने महिला का शव फांसी के फंदे से उतार लिया। दोपहर को महिला के इंदू के परिवार वाले रायसेन से उनके ससुराल भोपाल पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।  महिला इंदू के भाई का आरोप है कि जिस कमरे में बहन ने फांसी लगाई है, उसी कमरे के बाहर उसका ससुर बैठा था, उसे घटना की जानकारी कैसे नहीं हुई। जबकि मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी के चरित्र पर शक करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पिता ने दामाद पर लगाए अवैध संबंध के आरोप
महिला इंदू के पिता मदन साहू का कहना है कि मौत से पहले बेटी का सुबह फोन आया था। उसने सब कुछ अच्छा बताया था। दामाद के दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। वह बेटी के चरित्र पर शंका करते हुए उसे ब्लैकमेल करता था। दो दिन पहले ही बेटी ने बताया था कि पति मायके नहीं आने दे रहा। वह कभी भी बेटी को लेकर घर नहीं आया। उसे नहीं रखना था, तो छोड़ देता। लड़की के हाथ में जो लिखा है, यह उसके ससुराल वालों ने लिखा है, उसके गले में चोट के निशान हैं उसके साथ मारपीट की गई है।

तीन साल पहले हुई थी शादी
मृतका के पिता मदन साहू गैरतगंज में व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले बेटी की शादी काफी धूमधाम से की थी। दहेज में 16 तोला सोना दिया था, लेकिन इन सब के बाद भी दामाद बेटी को ब्लैकमेल किया करता था। दामाद ने बेटी के नाम का सुसाइड नोट लिखकर रखा था और कहा था कि तुम्हारा नाम लिखकर जान दे दूंगा।
विज्ञापन


मायके वालों से बात नहीं करने देता था पति
इंदू के भाई प्रदीप ने ससुराल वालों पर फोन पर बात नहीं कराने के आरोप लगाए हैं। भाई का कहना है कि पति सुभाष उसका इलाज नहीं कराता था। मायके वालों से बात न हो सके इसलिए सभी नंबर ब्लैकलिस्ट कर के रखे थे। शव के पीएम के दौरान मृतका के भाई और पति के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई, जिसके बाद उसका पति अस्पताल के शवगृह से भाग गया।
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें