फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Local Body Election: ग्वालियर के स्थानीय नेताओं के आगे नहीं चली सिंधिया की, संगठन ने सुमन शर्मा को बनाया प्रत्याशी

Thu, 16 Jun 2022 07:09 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में ग्वालियर से महापौर प्रत्याशी के लिए बीजेपी ने देर शाम सुमन शर्मा के नाम का ऐलान कर दिया। इसे स्थानीय नेताओं की जीत के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
ग्वालियर से बीजेपी की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में ग्वालियर महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के नाम का बुधवार देर शाम ऐलान हो गया। इसे स्थानीय नेताओं के आगे ज्योतिरादित्य सिंधिया की नहीं चलने के रूप में देखा जा रहा है। सुमन का नाम केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आगे बढ़ाया था। 
विज्ञापन


ग्वालियर में महापौर प्रत्याशी को लेकर शुरू से ही पेंच फंसा हुआ था। यहां पर चार दिन बाद कई बैठकों के बाद भी नाम पर सहमति नहीं बन रही थी। ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माया सिंह का नाम आगे बढ़ाया था, जबकि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सुमन शर्मा के नाम पर अड़े थे। वहीं, स्थानीय नेताओं ने भी ग्वालियर आरक्षित सीट पर ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारने की बात कही थी। साथ ही माया सिंह का विरोध कर दिया था। स्थानीय नेताओं का कहना था कि एक ही परिवार से कितने लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा। इस पर संगठन भी सहमत था। हालांकि विरोध के बाद माया सिंह ने चुनाव न लड़ने की इच्छा जता दी थी। जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया  माया सिंह के नाम को आगे बढ़ा रहे थे।

बुधवार को सभी नेताओं की फिर बैठकें हुई, जिसमें सहमति नहीं बन पाई। सिंधिया ने एक अन्य नाम आगे बढ़ा दिया। जिसके बाद संगठन के नेताओं के आगे आने के बाद सुमन के नाम पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से बातचीत के बाद सहमत हुए। बता दें संगठन भी सुमन शर्मा  के नाम पर सहमत था। जिसके बाद बुधवार देर शाम सुमन शर्मा के नाम का बीजेपी ने ऐलान कर दिया।
विज्ञापन


59 वर्षीय सुमन शर्मा का मुकाबला कांग्रेस की 48 वर्षीय शोभा सिकरवार से होगा। सुमन ने इतिहास विषय से एमए की पढ़ाई की है। वे प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री के पद पर रही है। इसके अलावा पूर्व जिला मंत्री भाजपा ग्वालियर और पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा 2006 से 2012 तक रह चुकी है। उनके ससुर डॉ. धर्मवीर भाजपा से विधायक और महापौर रह चुके हैं।  वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार ने पीएचडी की है। वे तीन बार पार्षद का चुनाव जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें