फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी उत्कृष्टता सम्मान: विधायक-मंत्री सम्मानित, बजट सत्र में कांग्रेस के हंगामे पर cm बोले- यह हताशा का प्रतीक

Thu, 10 Mar 2022 09:20 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में विधानसभा सत्र के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले मंत्री, विधायकों सहित अधिकारियों-कर्मचारियों को संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 3 मंत्री और 3 विधायकों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
नरोत्तम को उत्कृष्ट मंत्री का पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में विधानसभा सत्र के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले मंत्री, विधायकों सहित अधिकारियों-कर्मचारियों को संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्य्रम में 3 मंत्री और 3 विधायकों को सम्मानित किया गया। 

विधानसभा परिसर में स्थित मानसरोवर सभागार में विधानसभा संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह-2021 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम मौजूद थे। ओम बिरला ने उत्कृष्ट विधायक कैटेगरी में यशपाल सिंह सिसोदिया, हिना कावरे और जयवर्धन सिंह को पुरस्कृत किया गया। वहीं उत्कृष्ट मंत्री की कैटेगरी में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को सम्मानित किया गया।

बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के हंगामे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश के संसदीय इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ। यह कुंठा, हताशा और पराजित मानसिकता का प्रतीक है। सीएम ने कहा कि मुझे आश्चर्य तब होता है, जब नेता प्रतिपक्ष केंद्र सरकार में मंत्री और प्रदेश में मुख्यमंत्री रहे। वह भी इस तरह की असंसदीय परंपराएं बना रहे हैं। मैं केवल मुख्यमंत्री के नाते नहीं, अपितु सदन के कई वर्षों से सदस्य होने के नाते आहत हूं। 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिस तरह आज सदन में हंगामा हुआ, वह ठीक नहीं है। आने वाले समय में विधेयक कैसे आएंगे और उस पर चर्चा कैसे होगी। इसकी जानकारी हमारे आने वाली पीढ़ी को नहीं हो पाएगी। साथ ही गृहमंत्री ने जीतू पटवारी के मामले में आपत्ति दर्ज कराई। 

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने भी राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बात पर विचार होगा संसदीय परंपरा का इस तरह का विरोध ठीक नहीं है। मैं सभी लोगों को बुलाकर इस विषय में बात करूंगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें