फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी क्राइम: रीवा में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश, होश आने पर पीड़िता ने बताया आरोपी का नाम

Mon, 23 Nov 2026 09:23 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा के डभौरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता ने होश आने पर आरोपी की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली थी। अस्पताल में उपचार के दौरान होश आने पर उसने पुलिस को आपबीती बताई और आरोपी की पहचान की। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बेहोशी की हालत में मिली थी नाबालिग

जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को सूचना मिलने पर डभौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां नाबालिग बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए जवा थाना क्षेत्र स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

होश आने पर बताया आरोपी का नाम

उपचार के दौरान होश में आने पर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके ही गांव टिकरी निवासी विनय सिंह बघेल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने पीड़िता की हत्या करने की कोशिश भी की, जिसके चलते वह बेहोश हो गई थी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी विनय सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। डभौरा थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें