फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: अस्पताल में दामाद को देखते ही सास-ससुर ने कर दी लात-घूंसों से पिटाई, वीडियो वायरल; छतरपुर का मामला

Sun, 09 Jun 2024 06:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

MP: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक दामाद की अस्पताल परिसर में जमकर पिटाई कर दी गई। हालांकि घटना और मामले की जानकारी लगाने पर पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई करने लग गई है।

विज्ञापन
दामाद को मारती सास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल में एक 20 साल की आदिवासी महिला को जहर खाने के बाद गंभीर हालत में भर्ती किया गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती महिला का नाम जिज्जी बाई है। अस्पताल में जब महिला का पति उसे देखने आया तो पीड़िता के परिजनों ने अपने दामाद की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। अपने को अस्पताल में पिटता देख महिला का पति वहां से भाग खड़ा हुआ।

जानकारी के मुताबिक छतरपुर के समीपस्थ ग्राम बृजपुरा निवासी महिला के पिता और परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी और दामाद छतरपुर में रहते हैं। उनका आरोप है कि उनकी बेटी को उनका दामाद प्रताड़ित करता था और इस बार उसके पति ने उसे जबरन जहर खिलाया है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आये हैं, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि घटना और मामले की जानकारी लगाने पर पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई करने लग गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें