फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: झगड़े में सास-बहू ने काटा एक-दूसरे का गला, एक की मौत, दूसरी की ऐसी है हालत

Thu, 10 Dec 2020 01:01 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के जबलपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। नुनसर के जरोंद गांव में बुधवार को सास-बहू ने झगड़े में एक-दूसरे का गला काट दिया, जिसकी चपेट में बेटा भी आ गया। रिश्तों के इस कत्लेआम में सास की मौत हो गई, जबकि बेटा और बहू दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार सुबह हुई घटना

दरअसल, 75 साल की विधवा मोंगा बाई विश्वकर्मा के साथ उनका बेटा राजेंद्र उर्फ गुड्डा और बहू रेखा उर्फ अर्चना रहते हैं। राजेंद्र के दो बेटे 10 वर्षीय कार्तिक और ढाई साल का बेटा मुन्ना है। दोनों बच्चे बुधवार की सुबह बाहर खेल रहे थे। घर में राजेंद्र, उनकी पत्नी अर्चना और मां मोंगा बाई थे। पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर अर्चना चीखती हुई बाहर निकली। उसका गला कटा हुआ था और खून बह रहा था। वह चीखते हुए बोली कि उसके पति ने कुछ नहीं किया है। मैंने मारा है।

बेटा भी खून से लथपथ बाहर आया

जब तक गांववाले पूरे मसले को समझ पाते, उतनी देर में राजेंद्र भी घर से बाहर निकला। उसका गला भी कटा हुआ था। खून से लथपथ राजेंद्र बाहर आकर बेहोश हो गया। जब गांव के लोग घर के अंदर गए तो उन्होंने देखा मोंगा बाई का भी गला कटा हुआ था। लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया और तीनों को पाटन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने मोंगा बाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजेंद्र और उसकी पत्नी अर्चना को मेडिकल अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।

सास-बहू में अक्सर होती थी तू-तू मैं-मैं

इस घटना का पूरा सच गांव वालों को नहीं पता था। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि मोंगाबाई और बहू अर्चना अक्सर लड़ा करते थे। इसे लेकर आए दिन घर में कलह होता था। पुलिस इस मामले को दो एंगल से देख रही है। घर में पुलिस को धारदार हंसिया मिली है, जिसकी मुठिया पर खून लगा हुआ था, लेकिन धार पर कोई निशान नहीं है।

नहीं पता किसने काटा गला?

इस संबंध में एएसपी शिवेस सिंह बघेल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही वह भी घटना स्थल पर गए थे। उन्हें वहां सास,बहू व बेटे का गला कटा हुआ मिला था। तीनों का गला किसने काटा यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें