फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कोचिंग से निकलते ही दो छात्राएं सड़क पर ही भिड़ गईं, एक-दूसरे पर चलाए लात-घूंसे, बाल भी खींचे

Tue, 30 Aug 2022 03:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना जिले के कैलारस में चुगली करने से नाराज एक छात्रा, दूसरी छात्रा से सड़क पर भिड़ गईं। दोनों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सड़क पर भिड़ी दो छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना के कैलारस में दो छात्राएं सोमवार को आपस में भिड़ गईं। दोनों ने एक-दूसरे को इतना पीटा कि तमाशबीन छात्रों ने इसका वीडियो बनाया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोमवार शाम को कैलारस एसडीओपी ने वीडियो की जांच एसआई प्रीति जादौन को सौंप दी है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे रसोइया गली में संचालित कोचिंग सेंटर की छात्राएं क्लास से निकलने के बाद किसी बात को लेकर लड़ गई। पास के ही एक प्रोवीजन स्टोर पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और यह आगे चलकर मारपीट में तब्दील हो गई। एक लड़की ने दूसरी को थप्पड़ मारा और फिर दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच दिए।  




 

बाद में पता चला कि पूरा मामला चुगली करने का था। एक छात्रा ने दूसरी की शिकायत कोचिंग सेंटर में कर दी थी। इसी बात को लेकर वह नाराज थी। तमाशा देख रहे छात्र-छात्राओं ने ताकत लगाकर दोनों को अलग-थलग किया, तब जाकर दोनों का झगड़ा थोड़ा शांत हुआ। छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीओपी संजय कोचा के पास पहुंचा। उन्होंने उसे जांच के लिए थाने भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें