फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी और वो: दोस्त के हाथ पर पत्नी का टैटू, दोनों की 'वैसी' चैट से टूट गया पति का दिल, बेवफाई ने ली जान

Thu, 04 Sep 2025 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना जिले में रिश्तों को शर्मसार करने और पत्नी की बेवफाई में जान देने का मामला सामने आया है। पत्नी का टैटू उसके प्रेमी के हाथ पर बना देखना, दोनों की आपत्तिजनक चैट से पति आहत हो गया और उसने जहर खा लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
मुरैना में पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले के अंबाह वार्ड नंबर सात बिहार कॉलोनी में पत्नी और उसके प्रेमी के रिश्तों से आहत होकर एक युवक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक मृतक संतोष शर्मा ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार सुबह अचानक बीमार हुआ। उसे उसकी पत्नी राखी शर्मा और कथित प्रेमी मुकेश कुशवाह निवासी बरेह अंबाह जिला अस्पताल मुरैना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MYH का चूहाकांड: अब राहुल गांधी हुए हमलावर, बोले- यह हत्या है, सुरक्षा नहीं दे सकते तो सरकार चलाने का क्या हक?

मृतक के भाई रविन्द्र शर्मा ने बताया कि आरोपी मुकेश ने पहले उनके भाई से दोस्ती की, घर आना-जाना शुरू किया और फिर उसकी आड़ में भाभी से नजदीकियां बढ़ा लीं। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी और आरोपी मुकेश के मोबाइल खंगाले तो उनके बीच की आपत्तिजनक चैट और ऑडियो मिले। इतना ही नहीं...आरोपी मुकेश ने मृतक की पत्नी का फोटो अपने हाथ पर गुदवाया था। यह खुलासा होने पर मृतक को पत्नी के चरित्र पर गहरा संदेह हुआ और उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आयोग ने माना वर्धमान हॉस्पिटल की लापरवाही से गई युवक की जान, डॉक्टर को चुकाना होगा 52 लाख का मुआवजा

टैटू ने दिया था टेंशन
पुलिस ने दोनों को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें प्रथमदृष्टया मौत का कारण जहर से होना बताया गया है। पुलिस का कहना है कि जहर खाने से मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि परिवारजनों ने बताया है कि प्रेमी की हाथ में पत्नी का टैटू देख लिया था। इस वजह से वह लगातार नाराज चल रहा था और इसी वजह से यह कदम उठाया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य के सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें