फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से पांच मजदूरों की मौत, मौके पर पहुंचे अधिकारी

Wed, 30 Aug 2023 01:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

Morena News: मुरैना जिले में एक फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से पांच मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा है। फैक्ट्री को खाली करा लिया गया है।
विज्ञापन
जहरीली गैस के रिसाव से पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले में एक फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से पांच मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा साक्षी फूड प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री में हुआ। हादसे के वक्त फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें से पांच मजदूरों की जहरीली गैस के संपर्क में आने से मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। सभी मृतकों के शव पीएम के लिए भेजे गए हैं। वहीं, फैक्ट्री को भी खाली करा लिया गया है। फैक्ट्री मुरैना जिले के जरेरुआ इलाके में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट्री के बाहर मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
दो मजदूरों को बचाने गए तीन मजदूरों की मौत
बताया जा रहा है कि साक्षी फूड फैक्ट्री में दो मजदूर नौ फीट गहरे टैंक को साफ करने के लिए उतरे थे। टैंक में जहरीली गैस का रिसाव होने के कारण दोनों मजदूरों को बचाने के लिए एक के बाद एक तीन और मजदूर उसी टैंक में उतर गए। जिसके कारण पांचों मजदूरों की टैंक के अंदर ही मौत हो गई। मरने वाले पांच मजदूर में तीन मजदूर सगे भाई हैं। बताया जा रहा है कि साक्षी फूड फैक्ट्री में चैरी बनाने का काम किया जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें