मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में एक 6 साल की छात्रा से बलात्कार का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक जिले के कटंगी गांव के एक सरकारी स्कूल के टीचर ने पड़ोस में रहने वाली 6 साल की बच्ची से रेप किया।
आरोपी शिक्षक संतोष देशमुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के आरोपी ने तीन दिन पहले पीड़िता से उस वक्त बलात्कार किया जब वह घर पर अकेली थी। यह पूरा मामला तब पता चला जब पीड़िता ने अपने माता पिता को घटना के बारे में बताया।
इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।