फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: आईटी इंजीनियर की चलती ट्रेन से गिरकर मौत, रक्षाबंधन मनाने के लिए दिल्ली से आ रहा था घर

Sun, 27 Aug 2023 02:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

Mandsaur News: मंदसौर के शामगढ़ में रहने वाले एक आईटी इंजीनियर की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक रक्षा बंधन का त्योहार मनाने के लिए अपने घर आ रहा था। इसी दौरान चलती ट्रेन से उतरते समय वह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आईटी इंजीनियर की ट्रेन से गिरकर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन त्योहार मनाने दिल्ली से शामगढ़ अपने घर आ रहे युवक की शनिवार को ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। युवक शामगढ़ के मांदलिया परिवार का है और दिल्ली में आईटी इंजीनियर था।
विज्ञापन


दिल्ली में कार्यरत शामगढ़ वार्ड 9 निवासी युवक रौनक पिता गोविंद मांदलिया दिल्ली से इंटरसिटी ट्रेन द्वारा शामगढ़ आ रहा था, नींद लग जाने के कारण वह शामगढ़ नहीं उतर सका। सुवासरा से भी ट्रेन स्टार्ट होने के बाद उसे पता चला कि स्टेशन निकल गया है। जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में रौनक के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायल रौनक को मंदसौर से भीलवाड़ा रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल में उपचार शुरू होने से पहले ही उसका निधन हो गया। रौनक के निधन से पोरवाल समाज और क्षेत्र में शोक की लहर हैं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रौनक की बहन की शादी दीपावली के बाद होना है। घर के डेकोरेशन की तैयारियां चल रही हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें