मैहर में अचानक से धरती हिलने लगी, लोगों में अफरा-तफरी का आलम देखने को मिला। लोग यहां से वहां भागने लगे और घायलों को रस्सी के सहारे नीचे उतारा जाने लगा। एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। दरअसल, यह पूरा माजरा मॉकड्रिल का है।
बता दें कि मैहर में 11 एनडीआरएफ की टीम के द्वारा मॉकड्रिल किया गया, जिसमें किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी टीम तैयारी के साथ रहती है। 11 एनडीआरएफ की टीम के द्वारा मैहर मां शारदा धाम के नीचे मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें टीम के द्वारा आपदा के समय बचाव और राहत कार्य किस प्रकार किया जाता है, इसका जीता जागता उदाहरण पेश किया।
यह भी पढ़ें: मऊगंज में युवक और पुलिस की हत्या का रीवा में विरोध, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
घायलों को ऊंची जगह से कैसे लिफ्ट करना और उन्हें नीचे तक पहुंचाना फास्टेस्ट सुविधा देने के बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाना। 11 एनडीआरएफ वाराणसी की टीम की ओर से बुधवार को भूकंप आग एवं प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकलने के लिए मॉकड्रिल किया गया।
एसपी ने कहा- आपदा से निपटने को हैं तैयार
सुधीर अग्रवाल पुलिस अधीक्षक मैहर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए समय-समय ऐसी टीमों का गठन किया जाता है और समय-समय पर इनको प्रशिक्षण भी दिया जाता है। अगर मैहर में भूकंप, आग जैसे कोई भी प्राकृतिक आपदा आती है तो इससे निपटने के लिये टीम पूरी तरह से तैयार है। इस तरह के मॉकड्रिल जनता के बीच में भी किए जाएंगे, तब आमजन भी जागरुक हो सकेगा।
मॉकड्रिल करते हुए
मौके पर मौजूद अधिकारी