फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar: महाकुंभ मार्ग पर ड्यूटी से नदारद होना महिला बाल विकास अधिकारी को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

Tue, 11 Feb 2025 03:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान ड्यूटी से नदारद रहने वाले महिला बाल विकास अधिकारी को नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन में जवाब भी मांगा है।
विज्ञापन
महिला बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बागरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे यात्रियों को जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए अब मध्यप्रदेश सरकार भी चिंता में है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिले भर के आलाधिकारी भी सड़क पर उतर गए हैं। लेकिन मैहर के कुछ अधिकारी ऐसे काम में भी लापरवाही करते नजर आए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने मैहर जिला महिला बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बागरे को नोटिस जारी किया है। इनसे तीन दिन में जवाब-तलब करने के लिए कहा गया है अन्यथा कार्रवाई करने की बात कलेक्टर ने कही है।

आपको बता दें कि तीर्थ स्थल की ओर जा रहे श्रद्धालुओं की देखरेख और उनकी उचित व्यवस्था के लिए इनकी ड्यूटी हाइवे पर लगाई गई थी। लेकिन लापरवाही कुछ ऐसी दिखी के महिला बाल विकास अधिकारी अनुपस्थित रहे। बताते चलें कि मैहर कलेक्टर ने प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान ड्यूटी से नदारद रहने वाले राजेंद्र बागरे को नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन में जवाब प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। यह कार्रवाई रीवा-प्रयागराज मार्ग पर लगे भीषण जाम के बाद की गई है।
विज्ञापन


जिले के सभी कर्मचारियों की है तैनाती
प्रयागराज को जोड़ने वाली नेशनल हाइवे-30 में अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और सभी को मौजूद रहने के सख्त चेतावनी दी गई है। ऐसे में लापरवाही का मामला अब कई सवाल खड़े कर रहा है। सीएम मोहन यादव के आदेश के बाद अलग-अलग बैरिकेडिंग में जिला प्रशासन के द्वरा खाने-पीने जैसे तमान बुनियादी इंतजाम करने के लिए कहा गया है, जिसके लिए नागरिक और जिला प्रशासन कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें