उन्होंने कहा कि वह केवल 3-4 घंटे ही सोते हैं। जिस पर लोग उनसे अकसर पूछते हैं कि उनके पास इतनी ऊर्जा कहां से आती है। सीएम ने कहा कि 'मैं बेटियों के पैर धोकर उसका पानी अपने माथे पर लगाता हूं। इसी से मुझे ऊर्जा मिलती है।'
मामा सदैव उनके लिए खड़ा है
उन्होंने कहा कि बेटियों का हमेशा सम्मान करें और उन्हें अच्छी शिक्षा दें। यदि उन्हें
पढ़ाई में कोई बाधा आती है तो उनका मामा सदैव उनके लिए खड़ा है। उन्होंने कहा कि सामान्य, पिछड़ा वर्ग, एससी-एसटी या किसी भी जाति के मेधावी छात्र यदि 12वीं क्लास में 70 फीसदी से ज्यादा अंक लाते हैं और आईटीआई, बीए-बीएससी या फिर इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं तो उनकी फीस उनका मामा भरेगा।
उन्होंने स्वामी चिदंबरानंद के बारे में बोलते हुए कहा कि 'यह हमारा सौभाग्य है कि उनका जन्म मध्यप्रदेश में हुआ है।' उन्होंने कहा कि आत्मा के मोक्ष और जगत के लिए जिन्होंने यह देह धारण किया है मैं उन्हें प्रणाम करता हूं। धन तो लोगों के पास होता है लेकिन जो उस धन का सही और लोगों के हित के लिए उपयोग करते हैं वहीं धन्य हैं।
सीएम ने आगे कहा कि जो कर्म भगवान ने दिया है उसे मेहनत और ईमानदारी से करो। बस अपना काम करते चलो एक दिन परमात्मा जरूर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि 'मैं भी दिन रात अपना कर्म करने में लगा रहता हूं, कर्म करो भगवान मिलेंगे।' उन्होंने कहा दूसरों का भला करो इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं है।'