मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश के पूर्व और मौजूदा सांसदों, विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की सूची मांगी है। हाईकोर्ट ने अपनी रजिस्ट्री से दो हफ्ते के अंदर यह सूची देने को कहा है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय यादव और जस्टिस सुजोय पॉल ने यह निर्देश शुक्रवार को दिया। असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल जेके जैन ने कहा कि हाईकोर्ट ने अपनी रजिस्ट्री से दो हफ्ते के अंदर सांसदों, विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है।