फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मध्यप्रदेश: कार से आया, पैर छुए, तमंचा निकाला और कनपटी पर लगा रिटायर्ड डीएसपी को मार दी गोली

Sun, 06 Dec 2020 04:25 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
सुरेश सिंह सिकरवार - फोटो : social media

शिवपुरी में जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने रिटायर्ड डीएसपी को गोली मारकर शहर में सनसनी फैला दी। रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार देर शाम अपने आवास के बाहर बैठे थे। तभी एक युवक कार से उतरा। पहले उसने डीएसपी के पैर छुए फिर बाद में बंदूक निकालकर कनपटी पर निशाना बनाकर गोली चला दी। पर युवक का निशाना चूक गया और गोली का छर्रा सुरेश सिंह के गाल में घुस गया, जिससे वह घायल हो गए। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।

शाम सात बजे हुई वारदात

दरअसल, यह वारदात शाम को करीब 7 बजे हुई। रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिरकवार करीब 7 बजे अपने घर के बाहर कुछ लोगों के साथ बैठे थे। तभी सौरभ चौहान के नाम का एक युवक गाड़ी से उतरकर आया और सिराकार के पास गया। उसने बड़े सम्मान के साथ डीएसपी सुरेश सिंह के पैर छुए, फिर ऊपर उठते ही उसने जेब से बंदूक निकाली और कनपटी पर लगाते हुए उसने गोली चला दी। लेकिन सुरेश सिंह संभल गए और युवक का निशाना चूक गया। हालांकि सिकरवार के संभलने के बावजूद बंदूक से निकली गोली का एक छर्रा उनके गाल में घुस गया। मौके पर लोग आनन-फानन में डीएसपी को जिला अस्पताल ले गए।

कार में बैठ फरार हो गया आरोपी

डीएसपी सुरेश सिंह पर गोली चलाने के बाद युवक अपनी ऑल्टो कार से फरार हो गया। इस गोलीकांड की सूचना मिलते ही कोतवाली और देहात थाना के पुलिस वाले सक्रिय हो गए। सुरेश सिंह के अस्पताल में भर्ती होने के बाद एसडीएम सुधीर सिंह कुशवाहा पहुंचे। उन्होंने एसडीएम सुधीर सिंह को खुद बताया कि सौरभ चौहान उनके घर आया था। पहले तो उसने पैर छुए, लेकिन बाद में बंदूक से गोली चला दी। इतनी देर में लोग कुछ समझ पाते वह उससे पहले फरार हो गया।

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

इस संबंध में एसपी रोजेश सिंह चंदेल ने बताया कि किसी प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर युवक ने डीएसपी पर हमला किया। गोली का निशाना चूक जाने की वजह से वह बच गए। फरार सौरभ की पुलिस तलाश कर रही है। कोतवाली में हत्या का केस दर्ज किया है जल्द ही पुलिस युवक को पकड़ लेगी। जानकारी के मुताबिक, शिव कॉलोनी के सामने जमीनों की प्लॉटिंग की जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि प्लॉटिंग करने वाले लोग रिटायर्ड डीएसपी सिकरवार के करीबी हैं। शनिवार की सुबह को प्लॉटिंग को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें युवक सौरभ के पिता छुन्ना चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें जब कोर्ट में पेश किया गया तो जेल वारंट बन गया। जिसकी वजह छुन्ना चौहान को जेल जाना पड़ा। अपने पिता के जेल जाने से नाराज होकर सौरभ बेहद नाराज हो गया और डीएसपी सिकरवार की हत्या करने के लिए उनके घर पहुंच गया। सौरभ के भागने के बाद पुलिस घर सहित उसके परिचितों के यहां दबिश दे रही है।

और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें