फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राघवजी की जमानत पर 12 अगस्त तक सुनवाई टली

Fri, 19 Jul 2013 05:27 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू नौकर के यौन शोषण के मामले में जेल में बंद मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री राघवजी की जमानत याचिका पर सुनवाई 12 अगस्त तक टाल दी गई है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति टी के कौशल की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि इस मामले की सुनवाई 12 अगस्त को की जाएगी।

इस बीच जमानत याचिका पर शिकायतकर्ता राजकुमार दांगी और कुछ अन्य ने आपत्ति पेश करते हुए कहा कि इस मामले में भी सुनवाई सामान्य प्रकरण की तरह हो।

भोपाल के हबीबगंज थाने में राघवजी के खिलाफ राजकुमार दांगी की ओर से हाल में मामला दर्ज कराया गया था। इसके चलते उन्हें वित्त मंत्री का पद भी छोडना पडा और बाद में गिरफ्तार हो गए।

इसके बाद से वह केंद्रीय जेल में बंद हैं। भोपाल की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें