फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: थाने में डांस प्रतियोगिता, महिला पुलिसकर्मियों संग थाना प्रभारी ने वर्दी में लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Thu, 10 Mar 2022 04:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक थाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला थाना प्रभारी महिला पुलिसकर्मियों के संग डीजे की धुन पर ठुमके लगाती दिख रही हैं।
विज्ञापन
थाने में वर्दी में डांस करती महिला थाना प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले के एक थाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला थाना प्रभारी और कुछ महिला पुलिसकर्मी वर्दी में ही ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार थाने में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें कुछ महिला पुलिसकर्मी ठुमके लगा रही थीं, इसी दौरान थाना प्रभारी भी पुलिस वर्दी में ही महिलाओं के साथ नाचने लगी। वायरल वीडियो मुरैना जिले के नूराबाद का बताया जा रहा है।

नूराबाद थाना प्रभारी के ने दो दिन पहले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर थाने में डांस प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया था, उन्होंने महिलाओं और महिला अधिकारियों को इकट्ठा किया था। महिला दिवस के कार्यक्रम में महिलाएं सादे कपड़े में और पुलिसकर्मी वर्दी में डीजे पर डांस कर रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर मुरैना पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने जांच की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें