मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार दिए अपने विवादित बयान पर अड़े हुए हैं। कमलनाथ ने कहा शनिवार कि सवाल पूछो या आंकड़े मांगों तो वे लोग एफआईआर दर्ज कर देते हैं। कमलनाथ ने कहा था कि 'भारत महान नहीं, भारत बदनाम देश है'। कमलनाथ के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर मध्यप्रदेश में आग लगाना चाहती है। साथ ही कहा कि ऐसी झूठी कांग्रेस से जनता को सावधान रहने की जरूरत है।