फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल की बैरसिया विधानसभा सीट पर गजब मुकाबला, भिड़ेंगे 'ब्रह्मा' और 'विष्णु'!

Wed, 14 Nov 2018 04:22 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैरसिया से विष्णु खत्री और ब्रह्मानंद रत्नाकर होंगे आमने-सामने - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की बैरसिया विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। 'विष्णु' के सामने 'ब्रह्मा' की ललकार होगी। भाजपा के विष्णु खत्री बैरसिया से मौजूदा विधायक हैं। उनके सामने होंगे भाजपा के बागी ब्रह्मानंद रत्नाकर जो निर्दलीय खड़े हैं। आज नाम वापसी का आखिरी दिन था और ब्रह्मानंद ने नामांकन वापस नहीं लिया है।

ये नौबत क्यों आई?

दरअसल, भाजपा ने इस बार विष्णु खत्री को रिपीट किया है। वो 2013 में बैरसिया से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। लेकिन टिकट की आस ब्रह्मानंद रत्नाकर को थी। जब टिकट नहीं मिला तो बागी तेवर दिखाते हुए उन्होंने निर्दलीय ही नामांकन दाखिल कर दिया। साल 2008 में रत्नाकर ने कांग्रेस के हीरालाल को इसी सीट पर 23 हजार वोट से हराया था। बैरसिया को भाजपा का किला माना जाता है। कांग्रेस महज दो बार इस सीट पर काबिज हो पाई है। साल 1957 और 1998 में। पर्चा दाखिल करने के बाद रत्नाकर ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता के कहने पर ही नामांकन भरा है। उन्होंने 50 हजार वोट से जीतने का दावा किया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें