फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद खास हैं ये चायवाले, लड़ चुके हैं पार्षद से लेकर राष्ट्रपति तक का चुनाव

Tue, 27 Nov 2018 04:00 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के चुनावी समर में 2900 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैे। हर उम्मीदवार के अपने मुद्दे और अपनी कहानी है। मध्यप्रदेश में चाय की दुकान चलाने वाले एक ऐसे शख्स भी हैं जो पार्षद से लेकर राष्ट्रपति तक के चुनाव में ताल ठोक चुके हैं।

1994 से अब तक लड़ चुके हैं कई चुनाव 

इस चायवाले का नाम है आनंद सिंह कुशवाहा। वह ग्वालियर दक्षिण से चुनावी मैदान में हैं। आनंद, ग्वालियर के तारागंज में समाधिया कॉलोनी के पास चाय की छोटी सी दुकान चलाते हैं। आनंद कहते हैं कि जब देश के सर्वोच्च पद पर एक 'चायवाला' बैठ सकता है तो दूसरा चाय वाला भी बड़ा पद हासिल कर सकता है। आनंद कुशवाहा 24 साल में पार्षद से लेकर राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ चुके है मगर आज तक जीत नसीब नहीं हुई।

चाय की आमदनी से जमा करते हैं चुनावी फीस 

आनंद कुशवाहा के शपथपत्र के अनुसार उनके पास पांच हजार रुपये नकद, एक साइकिल और खुद का मकान है। उनके ऊपर 12 हजार रुपये का कर्ज भी है। वह अपनी साइकिल से ही चुनाव प्रचार को निकलते हैं। आनंद कई बार पार्षद चुनाव समेत तीन बार राष्ट्रपति, दो बार उप राष्ट्रपति, तीन बार सांसद और पांच बार विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान है। परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें