जुड़िए अमर उजाला के वोट करो अभियान से
- फोटो : Amar Ujala
मध्यप्रदेश में लोकतंत्र के महापर्व में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतारें देखी जा रही हैं। अमर उजाला ने अपने चुनावी रथ के जरिए बीते एक महीने में लगातार मध्यप्रदेश में 5 हजार किलोमीटर की यात्रा कर न सिर्फ जनता और उनके प्रतिनिधियों से बात की बल्कि #वोटकरो का अभियान भी चलाया। हम सबसे अपील करना चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में घरों से निकलें और लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्विटर के जरिए लोगों से मतदान की अपील की है।