लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में नगर निगम के एक सहायक इंजीनियर के आवास पर छापा मारा है। सहायक इंजीनियर डीके जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त निरीक्षक ने आशा सेजकर ने बताया कि सहायक अभियंता डीके जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत मिली थी उसी पर कार्रवाई की गई है।