महेश्वर में खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा
- फोटो : अमर उजाला
महेश्वर विधायक राजकुमार मेव की मांग पर खेल एवं जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने महेश्वर में खेल स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विधायक राजकुमार मेव द्वारा लंबे समय से क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई जा रही थी, जिस पर अब सरकार की ओर से सकारात्मक निर्णय लिया गया है। स्टेडियम की घोषणा को स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।