सार
Khargone: खरगोन जिले जिले में अचानक मौसम के बदलने से हवा आंधी चलने लगी और तेज हवा आंधी के बीच हल्की बारिश भी हुई। वहीं इसी बीच गांव में घर के बाहर खेल रहा एक बालक आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गया। बालक की हालत देख उसके परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।
खरगोन के ग्राम अंबा में एक 10 वर्षीय बालक चंदन पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे बालक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद चंदन को उसके परिजन घायल अवस्था में खरगोन के जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर पहुंचे, जहां पीआईसीयू वार्ड में बालक को भर्ती किया गया है। फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि आकाशीय बिजली गिरने से बालक के पैर में चोट आई है और अभी बालक का उपचार किया जा रहा है।