फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा'...कहकर पत्नी का घोंटा गला, फिर थाने पहुंचा पति, जानें मामला

Wed, 08 May 2024 02:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

Khargone Crime News: खरगोन नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने अपनी तलाकशुदा पत्नी को उसी के घर में गला घोंटकर मार दिया। यही नहीं पत्नी की मौत के बाद युवक थाने पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने तुरन्त घटनास्थल पर जाकर देखा और महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
आरोपी व मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन नगर के काजीपुरा क्षेत्र में मंगलवार तड़के उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक तलाकशुदा महिला रोशनी की उसके सिरफिरे पति सलीम ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक सलीम ने खुद ही थाने जाकर इसका खुलासा भी किया। वहीं फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इधर बेटी की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंची मृतका की मां अफसाना और पिता शकील ने बताया कि उनकी बेटी रोशनी की शादी सलीम खान निवासी मलकापुर से करीब 5 वर्ष पहले हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद ही बेटी पति की शराब की लत में रोजाना मारपीट से तंग आकर अलग रहने लगी थी और घरेलू कामकाज के साथ ही शादी ब्याह में काम कर अपना गुजारा कर रही थी। हालांकि 4 साल पहले उनका तलाक भी हो गया था। वहीं उसका पति अक्सर उसके घर जाकर उसे परेशान करता रहता था। 

मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं हो सकती
वहीं मृतका की मां अफसाना बी ने बताया कि उनकी बेटी रोशनी को पति सलीम फांसी लगाकर भाग गया, जबकि उनकी लड़की करीब 4 साल पहले तलाक ले चुकी थी। इधर, सदर थानाप्रभारी ने बताया कि घटना करीब सुबह 3 बजे की है। इसके पहले भी 26 जनवरी को आरोपी ने मृतका को चाकू मारा था और कहता था कि मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं हो सकती।

विज्ञापन


दोनों में था विवाद
इधर कोतवाली थाना के एएसआई अजय दुबे ने बताया कि करीब 4 बजे एक व्यक्ति थाने आया और उसने सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी रोशनी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिस पर उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर एक पार्टी सूचना की तस्दीक करने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उसकी सूचना सही पाई गई, जिसके बाद उसकी पत्नी मृतका रौशनी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें