फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगोन: गलत दिशा से टोल बूथ पार करने की बात पर भिड़े टोल कर्मचारी और वाहन चालक

Mon, 21 Mar 2022 02:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

महेश्वर स्थित टोल बूथ पर दो पक्ष भिड़ गए। वाहन गलत दिशा से निकालने की बात पर वाहन चालक के दोस्त और टोल कर्मचारियों में जमकर मारपीट हुई है। बड़वाह पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
महेश्वर में टोल बूथ कर्मचारियों और वाहन चालक के बीच मामूली बातचीत के बाद मारपीट हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में टोल बूथ कर्मचारियों और वाहन चालक के बीच मामूली बातचीत के बाद मारपीट हो गई।  पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामला रविवार रात का है।
विज्ञापन

 
टोल बूथ के अधिकारी ने सोमवार को पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना रविवार रात उस समय हुई जब एक वाहन चालक ने गलत दिशा से बूथ पार करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जैसे ही टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने उन्हें रोका, तो कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद चालक ने अपने दोस्तों को फोन कर मौके पर बुलवा लिया। कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। जवाब में कर्मचारियों के ग्रुप ने भी मारपीट की।
 
बड़वाह थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने कहा कि पीड़ित कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें