फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: ईद अल-अजहा को लेकर शहर काजी ने जारी किया नमाजों का टाइम टेबल, साथ ही की यह विशेष अपील

Sun, 16 Jun 2024 08:39 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

MP: ईद-उल-अजहा से अगले तीन दिनों तक बड़े पैमाने पर कुर्बानी करने के परंपरा रहती है, तो वहीं इस दिन पढ़ी जाने वाली ईद की विशेष नमाज और कुर्बानी को लेकर शहर काजी सैयद निसार अली ने शहर वासियों से विशेष अपील भी की है।
विज्ञापन
ईद की नमाज का टाईम टेबल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में ईद उल अजहा का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। इसी के साथ ही मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में भी सोमवार को मनाये जाने वाले इस त्यौहार को लेकर मुस्लिम समाज के द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। वहीं इस दिन होने वाली कुर्बानी की व्यवस्थाओं को लेकर भी जिला प्रशासन के साथ ही समाज जन लगातार बैठक करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि ईद उल अजहा से अगले तीन दिनों तक बड़े पैमाने पर कुर्बानी करने के परंपरा रहती है, तो वहीं इस दिन पढ़ी जाने वाली ईद की विशेष नमाज और कुर्बानी को लेकर शहर काजी सैयद निसार अली ने शहर वासियों से विशेष अपील भी की है।
विज्ञापन


शहर काजी ने ईद की नमाज का टाइमिंग चार्ट जारी करते हुए समाजजन से कहा है कि कुर्बानी के दौरान जानवर जिब्ह करने वाली जगह और घरों के आसपास साफ सफाई के साथ ही इस बात का खास ध्यान भी रखा जाए कि इससे किसी को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। साथ ही कुर्बानी को सिर्फ अल्लाह की रजा के लिए निर्धारित जगह पर ही किया जाए और इससे जुड़े मैसेजेस को सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म पर वायरल न किया जाए, जिससे किसी भी तरह की त्योहार मनाने में परेशानी ना हो।

ईद की नमाज का टाईम टेबल

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें