फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: स्कूली आटो चालकों की हड़ताल, बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए परेशान हुए अभिभावक, होगी बैठक

Wed, 03 Jul 2024 03:28 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
विज्ञापन
खंडवा में स्कूली ऑटो की हुई हड़ताल
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के खंडवा नगर में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को छोड़ने के लिए अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, सोमवार को हुई ट्रैफिक विभाग की चालानी कार्रवाई के बाद स्कूली ऑटो चालकों ने देर शाम पूरे नगर में ऑटो रिक्शा की हड़ताल कर दी। उनकी इस हड़ताल का असर सीधा-सीधा स्कूल जाने वाले बच्चों पर पड़ा है, जिनके अभिभावकों को सुबह से ही उन्हें स्कूल छोड़ने के लिए भागदौड़ करते देखा गया है। अचानक हुई स्कूली रिक्शा की हड़ताल के कारण अधिकतर पालकों ने बच्चों की स्कूल नहीं भेजा। 
विज्ञापन


प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने बीते दिनों सभी जिलों के प्रशासनिक अमलों को स्कूल बस और स्कूली ऑटो पर कार्रवाई करने और उन्हें नियमों से संचालित करवाने को लेकर निर्देश दिए थे। इसके चलते मंगलवार को खंडवा ट्रैफिक पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्कूली ऑटो रिक्शा को जांच के बाद थाने में खड़ा कराया था। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों के दस्तावेज जांचे, बगैर दस्तावेज के चल रहे स्कूली ऑटो रिक्शा को जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई का जमकर विरोध भी हुआ था, निगम के नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर भी ट्रैफिक विभाग से बहस करते नजर आए थे। उनका कहना था कि ट्रैफिक विभाग ऑटो चालकों को परेशान कर रहा है और जबरन वसूली भी कर रहा है। 

कार्रवाई के विरोध में ऑटो चालकों ने की हड़ताल
ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के चलते मंगलवार देर शाम ऑटो चालकों ने बैठक की, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि इस कार्रवाई के विरोध में आगामी दिनों में शहर में स्कूली ऑटो रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा। यही वजह रही कि बुधवार सुबह स्कूली ऑटो बच्चों को लेने नहीं पहुंचे। इस कारण कई बच्चे स्कूल नहीं जा पाए, वहीं दूसरी तरह परिजन बच्चों को स्कूल छोड़ने को लेकर परेशान होते नजर आए। 
विज्ञापन


कार्रवाई से साल भर बच्चों की सुरक्षा होती है सुनिश्चित
इधर इस कार्रवाई को लेकर ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हर साल स्कूली वाहनों की जांच कर उन पर कार्रवाई की जाती है, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि स्कूलों की शुरुआत में ही इन पर कार्रवाई करने से साल भर यह लोग अपने दस्तावेज ठीक कर नियम अनुसार ऑटो रिक्शा का संचालन करते हैं, जिसके लिए हमने कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन ऑटो यूनियन ने अचानक हड़ताल का एलान कर दिया ।

दस्तावेज ठीक करने की दी जाएगी समझाइश
ट्रैफिक थाना प्रभारी सौरभ कुशवाह ने बताया कि मंगलवार को ही कार्रवाई में कुल छह स्कूली रिक्शा के दो दो हजार रुपए के चालान बनाए गए थे, जो कि बगैर परमिट और नियमों के विरुद्ध संचालित होते पाए गए थे। आज बुधवार शाम स्कूल वाहन संचालकों और परिचालकों की एक मीटिंग रखी गई है। इसमें बच्चों की सुरक्षा के हित में निर्णय लेकर उन्हें समझाइश दी जाएगी और नियम अनुसार वाहनों का संचालन करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें