फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: एक ने कैमरे के सामने उतारी वर्दी तो दूसरा थाने में अर्धनग्न सोता मिला, दोनों आरक्षक लाइन हाजिर

Thu, 25 Jun 2026 06:18 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा के खालवा थाने में पदस्थ दो आरक्षकों के कथित आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने दोनों जवानों को लाइन अटैच कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मामले में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी डीजीपी और एसपी से जवाब तलब किया है।

विज्ञापन
खंडवा के खालवा थाने के आरक्षकों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा जिले के खालवा थाना में पदस्थ दो आरक्षकों की करतूतें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इनमे से एक आरक्षक अरफराज मिर्जा पर आरोप है कि वह कैमरे के सामने थाने के भीतर ही अपनी वर्दी उतार कर वीडियो रील बना रहा था। तो वहीं उसके कुछ आपत्तिजनक अवस्था के फोटो भी वायरल हो रहे हैं। वहीं इसी थाने के एक अन्य आरक्षक जयदीप का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह थाने में ही अपने कपड़े उतार कर नग्न अवस्था मे सोते नजर आ रहा है। इसका वीडियो उसी थाने के किसी आरक्षक द्वारा बनाया गया। दोनों घटनाओं के सामने आने के बाद खंडवा एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों जवानों को लाइन अटैच कर विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। आरक्षक अरफराज को लेकर हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर ज्ञापन भी सौंपा था, जिस पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने भी प्रदेश के डीजीपी और एसपी को नोटिस भेजकर मामले की जानकारी तलब की है।

विज्ञापन


खंडवा जिले के खालवा थाना में पदस्थ एक आरक्षक अरफराज मिर्जा को लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों ने कोतवाली थाने में जमकर हंगामा किया था। उनका आरोप था कि अरफराज ने पुलिस वर्दी में अश्लील वीडियो बनाए हैं। इसके साथ ही उसके कई महिलाओं के साथ कथित अश्लील वीडियो भी हैं। यही नहीं, उसके हिन्दू महिलाओं संग अश्लील फोटो और चैट भी हैं। इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता कोतवाली थाना पहुंचे थे, और उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरक्षक से जुड़े सबूतों का दावा करते हुए एक पेन ड्राइव भी पुलिस को देते हुए निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है। यही नहीं, शिकायतकर्ताओं ने कुछ महिलाओं को दबाव में रखने और उन्हें ब्लैकमेल किए जाने की भी आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें- पिस्टल संग रील बनाने वाली युवती वायरल, हथियार लहराते बनाया वीडियो, अब पुलिस तलाश रही कुंडली
विज्ञापन


एक अन्य मामला भी जिले के खालवा थाने से ही जुड़ा हुआ है। यहां पदस्थ एक अन्य आरक्षक जयदीप का भी एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरक्षक जयदीप थाने के भीतर एक ब्लेक टीशर्ट पहने जमीन पर सोते नजर आ रहा है। इस दौरान उसके निचले भाग के पूरे कपड़े उतरे हुए हैं, जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह नशे की हालत में थाने में ही कपड़े उतार कर सो रहा है, और इस दौरान थाने में ही पदस्थ एक जवान उसका वीडियो बना रहा है।
विज्ञापन


दोनों ही मामलों के सामने आने के बाद खंडवा एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों ही जवानों को लाइन हाजिर कर दिया है, और वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों को दोनों की ही जांच सौंपी गई है। हालांकि आरक्षक अरफराज मिर्जा को लेकर हिंदू संगठनों ने भी थाने पर प्रदर्शन किया था। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने भी प्रदेश के डीजीपी और खंडवा एसपी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

आरक्षक अरफराज मिर्जा

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें