फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: दीपावली को लेकर चमके बाजार, मुख्य मार्गों पर लगता रहा जाम, अब धनतेरस पर जमकर खरीदी का इंतजार

Mon, 28 Oct 2024 08:31 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
विज्ञापन
दीपावली पर चमक उठे बाजार
विज्ञापन
दीपावली पर्व को लेकर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बाजार सजे हुए हैं और दीपावली की खरीदारी जोरों पर है। शहर के रेडीमेड, सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य बाजार इस समय चमक उठे हैं। इन बाजारों में ग्राहकों द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है, जो अब लगभग आखिरी दौर में है। बीते रविवार को भी दिनभर छुटपुट खरीदी का दौर जारी रहा। हालांकि, हाट बाजार होने के कारण शहर के बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। इस दौरान नगर में दुकानों के अलावा सड़कों पर भी भारी भीड़ होने से पल-पल में जाम की स्थिति बनती रही। नगर के घंटाघर से लेकर नगर निगम तक सड़क किनारे दुकानें सजी हुई नजर आईं, जिसके कारण इन सड़कों से गुजरने वाले वाहन रेंगते हुए देखे गए। मंगलवार को धनतेरस मनाई जाएगी, ऐसे में घंटाघर क्षेत्र में स्थित बर्तन बाजार के चलते यहां यातायात का दबाव और भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन


खूब बिके दीप और धानी
दीप पर्व को लेकर रविवार के हाट बाजार में बाजारों में रौनक दिखाई दी। शहर सहित ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने घंटाघर, बुधवारा, टाउन हॉल आदि क्षेत्रों में फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों से पर्व के लिए दीप, बत्तियां और प्रसादी के लिए धानी पताशे खरीदे। मुख्य दिवस लक्ष्मी पूजन के लिए लक्ष्मी माता की मूर्तियां और कैलेंडर की भी खरीदी की गई।

पटाखा बाजार में भी जमकर खरीदी
नगर के स्टेडियम मैदान में लगे पटाखा बाजार में भी दुकानें सज गई हैं। हालांकि, पटाखों की कीमतों में इस साल बेतहाशा तेजी होने के कारण अभी इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आ रहे हैं। लेकिन, रविवार को हाट बाजार में आए ग्रामीणों ने यहां से बड़े पटाखों के अलावा फुलझड़ी, अनार, चकरी, टिकली जैसे छोटे पटाखे भी खरीदे। इस बीच, प्रशासन द्वारा पटाखा बाजार में प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह लगता रहा जाम
रविवार को पर्व के पूर्व का हाट बाजार होने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त नजर आई। मुख्य क्षेत्र बांबे बाजार, बुधवारा, घंटाघर, टाउन हॉल आदि क्षेत्रों में पल-पल में जाम की स्थिति बनी रही। यातायात विभाग ने इन बाजारों में चार पहिया वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग की है। शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण दुकानों के बाहर ग्राहकों और दुकानदारों के अव्यवस्थित खड़े वाहन भी यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे थे।
विज्ञापन

 

दीपावली पर चमक उठे बाजार

 

दीपावली पर चमक उठे बाजार

 

दीपावली पर चमक उठे बाजार

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें