फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने जातीय जनगणना को बताया लॉलीपॉप, बोले- मोहन सरकार गोदड़ी ओढ़ घी पीने वाली

Wed, 18 Jun 2025 03:46 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

MP Politics: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने खंडवा में केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। जातीय जनगणना, महिला आरक्षण और बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर मौन रहने और घोटालों की जांच न कराने का आरोप लगाते हुए सरकार को “गोदड़ी ओढ़ घी पीने वाली” बताया।
विज्ञापन
खंडवा के सर्किट हाउस पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बुधवार को खंडवा के सर्किट हाउस पहुंचे थे। जहां मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने केंद्र की जातीय जनगणना, प्रदेश सरकार के कामकाज सहित कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने खंडवा में बीते दिनों प्रदेश की सबसे बड़ी बुलडोजर कार्रवाई को लेकर चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार को तानाशाही और बुलडोजर की सरकार बताया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हाई कोर्ट में अंबेडकर की मूर्ति लगाने कांग्रेस करेगी चरणबद्ध आंदोलन, 25 को ग्वालियर में  सामूहिक उपवास

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने खंडवा के सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा के दौरान जातीय जनगणना को लेकर कहा कि, इसको लेकर राहुल गांधी ने पूरे देश में अलख जगाया था। इसके बाद सरकार को इस पर झुकना पड़ा और इस पर सरकार ने नोटिफिकेशन निकाला, लेकिन 2029 के चुनाव से पहले केंद्र सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि क्या चुनाव के पहले जातीय जनगणना होगी? क्या महिला आरक्षण मिलेगा? या फिर क्या चुनाव के पहले परिसीमन होगा? क्योंकि हमें नहीं लगता कि चुनाव के पहले यह सब होगा, और केंद्र सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। यह सब बिहार चुनाव को लेकर एक लॉलीपॉप है, यह सब लोकसभा चुनाव के पहले समय पर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  प्रदेश में सात जुलाई से होगी मूंग की एमएसपी पर खरीदी, भोपाल में सितंबर में दौड़ेगी मेट्रो

प्रदेश सरकार को बताया गोदड़ी ओढ़ घी पीने वाली
उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर कहा कि सीएम मोहन यादव मौन रहते हैं, और समस्या और विकास को लेकर बात ही नहीं करते। विधानसभा में भी यही देखने में आता है। लाडली बहना में 3000 की बात कर चुनाव जीते, लेकिन अब उसकी बात नहीं करते। मूंग के किसानों को कई जगह प्रदेश में प्रदर्शन करना पड़ा। सरकार ने 3100 में धान खरीदने की बात कही, लेकिन नहीं खरीदी। जल जंगल मिशन और जल जीवन मिशन की ये बात करते हैं, जिस पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उसमें इतना बड़ा घोटाला हुआ, लेकिन ये उसकी जांच नहीं करना चाहते। मंत्रियों के तुगलकी बयानबाजी पर कोई कार्रवाई नहीं होती। मंत्री गोविंद राजपूत को लेकर परिवहन घोटाले के कागज रजिस्ट्री और कई सबूत सामने आ गए, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। सरकार कुछ करना नहीं चाहती। वह तो केवल जनता के पैसों से गोदड़ी ओढ़ कर घी पीना चाहती है, विकास करना नहीं चाहती।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें