खंडवा के दादाजी धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बुधवार सुबह मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के दौरे पर रहे। सबसे पहले उन्होंने निमाड़ के प्रसिद्ध दादाजी धाम पहुंचकर दर्शन पूजन कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। खंडवा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में सभा करने के लिए मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के कई बड़े नेता लगातार दौरे कर रहे हैं। वीडी शर्मा भी चुनावी दौरे पर यहां आए थे।
बीजेपी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा बुधवार को संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर सुबह करीब 11:00 बजे खंडवा पहुंचे थे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी उनके साथ मौजूद थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद वे कार से बुराहनपुर जिले के नेपानगर रवाना हो गए और वहां कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। इससे पहले खंडवा पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का पार्टी पदाधिकारी समेत जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।