फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: श्रावण मास में सुबह चार बजे खुलेगा मंदिर, हर सोमवार नौका विहार रहेगा बंद

Sun, 21 Jul 2024 09:07 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

श्रावण मास के दौरान ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर प्रातः 4 बजे खुलेगा, और संध्या कालीन आरती के पश्चात समस्त श्रद्धालुओं के दर्शन के बाद मंदिर बंद किया जाएगा। सोमवार को नौका विहार पूरी तरीके से बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर का विहंगम दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश से खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रावण मास को लेकर जिला प्रशासन के अमले की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला प्रशासन द्वारा यहां आने वाले भक्तों के लिए सरल, सुलभ एवं व्यवस्थित तरीके से सभी व्यवस्थाएं किए जाने को लेकर खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने विशेष निर्देश दिए। जिससे यहां पहुंचने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी श्रावण मास में ओंकारेश्वर नगर में शनिवार, रविवार और सोमवार को समस्त टू व्हीलर, फोर व्हीलर और सिक्स व्हीलर के साथ ही बड़े वाहनों की पार्किंग कोठी गणेश नगर में ताम्रकर के खेतों और हेलिपैड पर ओंकारेश्वर शहर के बाहर ही की जाएगी। हालांकि इस दौरान श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने वाली बसें नए बस स्टैंड तक जरूर आना-जाना कर सकती हैं।
विज्ञापन


श्रावण मास के दौरान ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर प्रातः 4 बजे खुलेगा, और संध्या कालीन आरती के पश्चात समस्त श्रद्धालुओं के दर्शन के बाद मंदिर बंद किया जाएगा। इसके साथ ही नगर के व्यापारियों के समस्त प्रकार के माल वाहनों को सुबह 8 बजे के पहले तथा रात्रि 9 बजे के बाद ही माल को लाने और ले जाने की अनुमति रहेगी। जो भी वाहन मालिक या व्यापारी इस समय के नियम का पालन नहीं करेंगे उन पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्णय लिए गए हैं। यहां सोमवार को नौका विहार पूरी तरीके से बंद रखा जाएगा। हालांकि शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की स्थिति एवं समय को देखकर नौका विहार को बंद या चालू किया जा सकता है ।

इसके साथ ही समस्त व्यापारीयों को नाली के बाहर के अतिक्रमण को खुद ही अपनी मर्जी से हटाने के आदेश दिए गए हैं अन्यथा उन पर प्रशासनिक कार्रवाई कर उनका सामान भी जब्त किया जाएगा। ऐसी स्थिति में इस सबकी जवाबदारी स्वयं दुकान मालिक की रहेगी । नगरवासीयों से भी अपने-अपने वाहन स्वयं के पार्किंग स्थान पर ही लगाने के आदेश दिए गए हैं। यदि आम रास्ते पर वाहन मिलते हैं तो उन्हें जब्त कर, पुलिस थाने पहुंचा दिया जाएगा, और ऐसे वाहनों पर प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी। नगर के समस्त पार्किंग स्थलोंं से नए बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, जेपी चौक, गौमुख घाट मार्ग, पुराने ब्रिज से ओंकार पर्वत परिक्रमा तथा अन्नपूर्णा मार्ग, ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग यह सभी पैदल मार्ग रहेंगे, जिसमें विवेकानंद चौराहे से पुराना बस स्टैंड, गोमुख घाट, जेपी चौक, अन्नपूर्णा मार्ग, पुराना ब्रिज होते हुए ओंकार घाट तथा ओम्कारेश्वर मंदिर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन


नगर के विवेकानंद चौराहे से गधा चौक डंडी आश्रम होते हुए, भक्त निवास के सामने से नया झूला पुल से ओंकारेश्वर मंदिर और भक्त निवास के साइड से ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग और गोमुख घाट तक पहुंचा जा सकता है। पुराने बस स्टैंड से बाजार बैठक बालवाड़ी होते हुए पैदल मार्ग से ममलेश्वर मंदिर तथा गोमुख घाट भी पहुंचा जा सकता है। इसके साथ ही नए बस स्टैंड से अभय घाट एवं नागर घाट तक जाया जा सकता है। इसी के साथ पुराने ब्रिज के माध्यम से ओमकार पर्वत की परिक्रमा की जा सकती है, जिसमें पुराने ब्रिज से होते हुए नीचे की ओर दाएं हाथ से होते हुए ओंकार मठ के मार्ग से संगम, मामा भांजा (गौरी सोमनाथ मंदिर), भगवान शंकराचार्य जी की मूर्ति एकात्म धाम, सिद्धनाथ मंदिर, चांद सूरज गेट होते हुए पुल से ओंकारेश्वर मंदिर तक पहुंचा जा सकता है और परिक्रमा पूरी की जा सकती है तथा नए झूला पुल से ममलेश्वर मंदिर, ब्रह्मपुरी तथा भक्त निवास होते हुए पुनः नए बस स्टैंड एवं पुराना बस स्टैंड बालवाड़ी क्षेत्र पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें