फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, नाकाम होने पर चाकू मारा, आरोपों में घिरा भाजपा नेता का भतीजा

Thu, 16 Apr 2026 10:27 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

देर रात घर में घुसकर महिला से जबरदस्ती की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर बात यह है कि घटना के 6 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है।
 
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास में असफल रहने पर आरोपी ने महिला को चाकू मारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर चाकू से हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


घटना 11 अप्रैल की देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वारदात के समय पीड़िता का पति बाहर गया हुआ था। साथ ही ये भी पता चला है कि आरोपी की नजर पहले से ही पीड़िता पर थी और इसी के चलते वह खिड़की से घर में घुसा था। पीड़िता के पति के अनुसार ग्राम शाहपुरा थाना पंधाना निवासी आकाश पिता नरेंद्र तिरोले नशे की हालत में उनके घर में घुस आया। आरोपी के हाथ में चाकू था और उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: शिवपुरी में तेज रफ्तार थार का कहर: भाजपा विधायक के बेटे ने पांच लोगों को रौंदा, MLA बोले- आरोपी पर एक्शन लें
विज्ञापन


महिला के विरोध और शोर मचाने पर उसका पति मौके पर पहुंच गया। इस पर आरोपी ने गुस्से में महिला के स्तन और पेट पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़िता के पति का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद वे बोरगांव पुलिस चौकी पहुंचे लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पहले अस्पताल ले जाने की बात कहकर टाल दिया। उनका यह भी कहना है कि आरोपी स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिरोले का भतीजा है, जिसके चलते पुलिस पर दबाव बनाकर समझौते के लिए मजबूर किया जा रहा है। इधर पुलिस का कहना है कि अब तक लिखित में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जैसे ही लिखित में शिकायत दर्ज होगी, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इधर पीड़ित पक्ष ने खंडवा एसपी कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल छह दिन बीतने के बाद भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें